JAC 10th 12th Result 2025 : झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहाँ से देखें तारीखों पर Latest Update’s

नमस्कार दोस्तों! अगर आप झारखंड बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अब बहुत जल्द आपका रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लाखों स्टूडेंट्स को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो अब ज्यादा दूर नहीं है। क्योंकि, झारखंड बोर्ड की ओर से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक, 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन काम पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार कर पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। यानि अब रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JAC बोर्ड मई 2025 के इसी महीने में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करना है और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है। तो आज इस लेख में आपको हर एक जानकारी मिलने वाली है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़ें।

JAC 10th 12th Result 2025

दोस्तों झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। जो कि, इस वर्ष 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद प्रैक्टिकल एग्जाम्स भी 25 मार्च 2025 तक निपटा दिए गए। अब सभी छात्रों की नजरें केवल अपने रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। जो कि, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, JAC बोर्ड रिजल्ट की तैयारी पूरी कर चुका है और अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के तीसरे सप्ताह तक किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। रिजल्ट आते ही छात्र अपने अंकों की जांच आसानी से कर सकते हैं। जिसे देखने के लिए आपको लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी इसलिए अभी से अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें।

परीक्षा बोर्ड का नामझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)
परीक्षा का नामकक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025
परीक्षा तिथि (थ्योरी)11 फरवरी – 9 मार्च 2025
रिजल्ट जारी होने की तिथिमई 2025 का तीसरा सप्ताह (संभावित)
रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक विवरणरोल नंबर और रोल कोड
ऑफिशियल वेबसाइटjac.jharkhand.gov.in

JAC 10th 12th Result 2025 : कब आएगा?

दोस्तों जैसे-जैसे मई का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। खासकर झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 8 लाख से ज्यादा छात्र अब बस अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जो कि, नवीन जानकारियों के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस बार मई महीने में ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। आपको बता दें पिछले साल JAC ने रिजल्ट अप्रैल में ही जारी कर दिया था, लेकिन इस बार थोड़ी देरी देखी जा रही है। फिर भी, लेटेस्ट अपडेट्स की मानें तो बोर्ड कभी भी रिजल्ट डेट और टाइम का ऐलान कर सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों का कहना है कि इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक ही दिन, मई 2025 के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

JAC 10th 12th Result 2025 : इस सभी वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 सभी विधार्थी निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com
  • www.digilocker.gov.in

JAC 10th 12th Result 2025 : पिछले वर्षों की घोषणा तिथियां

पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि JAC 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होगा इसलिए आप नीचे दी गई तालिका की सहायता से पिछले कुछ वर्षों का डाटा देख सकते होंगे।

वर्षकक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने की तारीखकक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख
2024अप्रैल 2024अप्रैल 2024
2023मई 2023मई 2023
2022जून 2022जून 2022
2021जुलाई 2021जुलाई 2021

Steps to Check the JAC 10th 12th Result 2025

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार दिए गए हैं:-

  • सबसे पहले सभी छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट या रिजल्ट सेक्शन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने 10वीं या 12वीं की परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा इसमें से अपनी कक्षा के अनुसार सही लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से फाइनली आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Jharkhand Board Result 2025 : मार्कशीट में उल्लिखित विवरण

जैसे ही झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होगा, छात्र अपनी मार्कशीट में कई जरूरी जानकारी देख पाएंगे, जो काफी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जब भी आप रिजल्ट चेक करें, सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर पढ़ें।

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर और रोल कोड
  • पंजीकरण संख्या
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल या कॉलेज का नाम
  • सिद्धांत और व्यावहारिक में विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक डिवीजन
  • पास/फेल स्थिति इत्यादि

JAC 10th 12th Result 2025 : पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंटल परीक्षा प्रक्रिया

बच्चों अगर आपको लगता है कि आपके मार्क्स उम्मीद से कम आए हैं या किसी विषय में नंबर सही से नहीं जोड़े गए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप सभी पुनर्मूल्यांकन या कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद शुरू होती है और इसके लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जाता है बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर। इसके अलावा जिन छात्रों का किसी एक या दो विषय में रिजल्ट ठीक नहीं आया है और वे फेल हो गए हैं, उनके लिए भी बोर्ड एक और मौका देता है कंपार्टमेंटल परीक्षा के जरिए। आपको बता दें इससे आप उसी साल फिर से परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। तो अगर आप रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या सुधार की जरूरत है, तो समय रहते जरूरी कदम अवश्य उठाएं।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs –

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कब घोषित होगा?

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के तीसरे सप्ताह तक जारी करने की संभावना है।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

आप झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड के साथ रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Logo