नमस्कार दोस्तों! अगर आपने उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के अंतर्गत किसी भी जिले में आवेदन किया है, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। राज्य भर में कुल 25,753 पदों को भरने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और अब जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। कई जिलों की सूची पहले ही प्रकाशित हो चुकी है, जबकि कुछ जिलों की लिस्ट जल्द जारी होने वाली है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को चयन सूची का इंतजार है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि मेरिट लिस्ट कब आएगी, कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करें। इस लेख में आपको पूरी प्रक्रिया और ताज़ा अपडेट विस्तार से मिलेंगे, तो आप अंत तक ज़रूर जुड़े रहें और हर जानकारी सही समय पर पाएं।
UP Anganwadi Bharti Merit List 2025
दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली गई थी। जिन महिला उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर हो रही है और जिलावार मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि UP आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट जून 2025 तक सामने आ सकती है। हालांकि अभी तक कोई तय तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट आता है, आपको इसकी जानकारी सबसे पहले इसी पोर्टल पर मिलेगी।
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश एकीकृत बाल विकास सेवाएं (ICDS) |
पद का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका |
कुल पद | 23,753 पद |
जॉब स्थान | उत्तर प्रदेश |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | जून 2025 {अपेक्षित} |
आधिकारिक वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
UP Anganwadi Bharti Merit List 2025 : कब जारी होगी?
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी पदों पर नौकरी पाने का सपना देख रही हजारों महिलाओं ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। अब चयन का दौर चल रहा है, जिसमें जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। कई जिलों की मेरिट लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है और अब बाकी जिलों की लिस्ट भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। हर जिले के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है, जिसे आप अपने जिले के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित बाल विकास कार्यालय से देख सकते हैं। इसलिए जिन उम्मीदवारों को अब तक लिस्ट का इंतजार है, वे अपने जिले की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।
UP Anganwadi Bharti Selection Process 2025
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। चयन पूरी तरह से आपके शैक्षणिक अंकों और दस्तावेज़ों की जांच पर निर्भर करता है।
- आवेदन की जांच
- मेरिट लिस्ट तैयार
- दस्तावेज़ सत्यापन
How to Download UP Anganwadi Bharti Merit List 2025?
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी विभाग के तहत मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने हेतु किए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश एकीकृत बाल विकास सेवा पोर्टल ओपन करें।
- होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट अथवा मेरिट सूची अनुभाग खोलें।
- यहां पर जिले अनुसार मेरिट लिस्ट लिंक का चयन करें।
- डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करते हुए आगे बढ़े।
- पीडीएफ के रूप में मेरिट लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी।
- अब महिला उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti Merit List 2025 : जिलेवार डाउनलोड लिंक
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन हुए हैं। हर जिले में अलग-अलग संख्या में पद खाली थे, जिनके लिए महिलाओं ने आवेदन कर अपना सपना पूरा करने की कोशिश की है। अब जिन महिलाओं ने अपने जिले के लिए आवेदन किया था, उनके लिए खुशखबरी है! यहां आपको जिलेवार मेरिट लिस्ट के लिंक दिए जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से चेक कर सकती हैं कि आपका नाम चयन सूची में है या नहीं।
UP Anganwadi Bharti Merit List 2025 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
जैसे ही जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी होती है और उम्मीदवारों के नाम इसमें शामिल होते हैं, वे सीधे अगले चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक और वैध दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन का कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाता है। इसलिए, जो भी महिलाएं मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखती हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज तैयार रखें और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में समय पर हिस्सा लें।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट 2025 कब जारी होगी?
मेरिट लिस्ट विभिन्न जिलों के आधार पर अलग-अलग समय पर जारी की जा रही है। अधिकांश जिलों की लिस्ट जून 2025 तक उपलब्ध हो जाएगी।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आप आधिकारिक आंगनवाड़ी विभाग की वेबसाइट पर जाएं। अपने जिले का चयन करें और संबंधित लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।