नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही 803 पदों पर हुई जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को दो शिफ्टों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। अब जब परीक्षा संपन्न हो चुकी है, तो लाखों उम्मीदवारों की निगाहें सिर्फ रिजल्ट पर टिकी हैं। जल्दी ही आप अपना रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इस लेख में हम आपको रिजल्ट से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट और जानकारी देंगे, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।
Rajasthan Jail Prahari Result 2025
दोस्तों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। अब सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक रिजल्ट डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन RSSB चेयरमैन ने हाल ही में अपडेट दिया है जिसके अनुसार अब जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अगस्त में आएगा। रिजल्ट RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) |
पद का नाम | जेल प्रहरी (Jail Warder) |
रिक्तियां | 803 |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
परिणाम दिनांक | अगस्त 2025 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 : कब जारी होगा?
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है, ताकि वे आगे की तैयारी शुरू कर सकें। हालांकि RSMSSB की ओर से अभी तक रिजल्ट की कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन बोर्ड चेयरमैन के मुताबिक रिजल्ट बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। पहले आपत्तियों की जांच होगी, फिर नंबरों को नॉर्मल करके मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। कोशिश की जा रही है कि 12 अगस्त से पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाए। जैसे ही रिजल्ट आता है, उम्मीदवार उसे ऑफिशियल वेबसाइट पर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से PDF फॉर्मेट में देख सकेंगे।
Rajasthan Jail Prahari Selection Process 2025
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया को कुल तीन मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति मिलेगी।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम मेरिट लिस्ट
Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 (Expected)
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है। अब सभी यही जानना चाहते हैं कि कट ऑफ कितनी जाएगी और सिलेक्शन के लिए कम से कम कितने नंबर लाने होंगे। हर कैटेगरी के लिए कट ऑफ अलग-अलग तय की जाएगी। ये कट ऑफ परीक्षा के स्तर, सीटों की संख्या और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। हालांकि अभी ऑफिशियल कट ऑफ जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड और इस बार की परीक्षा को देखते हुए संभावित कट ऑफ नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं।
वर्ग | अपेक्षित कट-ऑफ अंक |
सामान्य (यूआर) | 250 – 270 |
ओबीसी | 240 – 260 |
ईडब्ल्यूएस | 230 – 250 |
एससी | 200 – 220 |
एसटी | 190 – 210 |
How to Check & Download Rajasthan Jail Prahari Result 2025?
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर “रिजल्ट” या “Results” सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज पर आपको “राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025” का लिंक मिलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर या जन्मतिथि डालनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे ध्यान से चेक करें।
- रिजल्ट का एक कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो।
RSMSSB Jail Prahari Result 2025 : उल्लेखित विवरण
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे, जिन्हें उम्मीदवार ध्यान से देखना चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का नाम और वर्ष
- उम्मीदवार की श्रेणी
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक
- शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम
- कुल प्राप्त अंक और मेरिट स्थिति
- चयन या अगली प्रक्रिया के लिए पात्रता की स्थिति
- रिजल्ट जारी करने की तारीख
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs :-
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कब आएगा?
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कैसे चेक या डाउनलोड करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रूपल अग्रवाल एक अनुभवी कंटेंट क्रिएटर और डिजिटल पत्रकार हैं, जो करियर, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और स्कॉलरशिप से जुड़ी भरोसेमंद और सरल भाषा में जानकारी देने के लिए पहचानी जाती हैं। उनका उद्देश्य युवाओं और नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सही दिशा और सटीक जानकारी देना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। रूपल अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को अपडेट रखने के साथ-साथ उन्हें मोटिवेट भी करती हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सही कदम उठा सकें।