Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 : राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड जल्द, यहाँ से करें डायरेक्ट डाउनलोड

नमस्कार दोस्तों! अगर आपने राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय तारीख को वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड करें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसमें परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी गई होगी। इसलिए, डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से पढ़ें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025

दोस्तों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशुधन सहायक के 2540 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मंगाए थे, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। अब इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि बोर्ड ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। उम्मीदवार जल्द ही अपना RSMSSB Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक मान्य फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य होगा। यदि आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और डायरेक्ट लिंक की जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

संचालन निकायराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद नामपशुधन सहायक ((Livestock Assistant)
रिक्ति संख्या2540 पद
परीक्षा तिथि13 जून 2025
एडमिट कार्ड जारी तिथि10 जून 2025
आधिकारिक वेबसाइटwww.rsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 : रिलीज़ डेट

दोस्तों राजस्थान पशुपालन विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित हो चुकी है और अब सभी की नजर एडमिट कार्ड पर टिकी है। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर 13 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए यह दस्तावेज बेहद जरूरी है। RSMSSB इसे परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले, यानी 10 जून 2025 को जारी करेगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से इसे बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 : आवश्यक लॉगिन डिटेल्स

RSMSSB पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। बिना इन डिटेल्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता। नीचे जरूरी जानकारी दी गई है:

  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का जन्मतिथि
  • कैप्चा कोड (सुरक्षा सत्यापन हेतु)

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 : उल्लेखित विवरण

जब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले इन सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना ज़रूरी है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि (Date of Birth)
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions for Exam Day)

How to Download Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार दिए गए हैं:-

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पोर्टल rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर नवीनतम सूचनाओं या एडमिट कार्ड अनुभाग पर जाएं।
  • यहां पर पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुल जाएगा जहां पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करते हुए सबमिट करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते हुए स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में संपूर्ण जानकारी देखते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड जरूर करें। जो की परीक्षा के दिन ले जाना आवश्यक रहेगा।

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 : परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होता है। बिना ये दस्तावेज लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज ज़रूर साथ रखें:-

  • एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • वैध फोटो वाला पहचान पत्र (ID Proof)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • कोई अन्य दस्तावेज (यदि परीक्षा नोटिस में विशेष रूप से मांगा गया हो)
Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here [Update Soon]

FAQs :-

राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?

यह एडमिट कार्ड 10 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

WhatsApp Logo