नमस्कार दोस्तों! अगर आपने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, तो अब आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। आयोग द्वारा 2202 पदों के लिए आयोजित की जा रही यह परीक्षा 24 जून से 6 जुलाई 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 24 विषयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और एक मान्य फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही, उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और अन्य अहम जानकारियाँ विस्तार से बताएंगे। इसलिए लेख पर अंतिम तक जुड़े रहें।
RPSC School Lecturer Admit Card 2025
दोस्तों राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 16 जून 2025 को परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर से संबंधित सूचना जारी कर दी है। इस सूचना के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उन्हें किस जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। अब आयोग द्वारा परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे आवेदन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
विभाग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) |
पद का नाम | स्कूल लेक्चरर (प्रथम श्रेणी शिक्षक) |
रिक्तियां | 2,202 |
परीक्षा तिथियां | 23 जून – 4 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 20 जून 2025 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC School Lecturer Admit Card 2025 : कब आएगा?
राजस्थान में प्रथम श्रेणी लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला हैं। हाल ही में आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही साझा कर दी गई है। अब परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले, यानी 20 जून 2025 को RPSC School Lecturer Admit Card 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 23 जून 2025 से शुरू हो रही है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, और शिफ्ट संबंधी जानकारी दर्ज होगी। यह सभी विवरण परीक्षा में प्रवेश के लिए बेहद जरूरी हैं, इसलिए डाउनलोड करने के बाद इन्हें ध्यान से जांचें।
RPSC School Lecturer 2025 : परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RPSC स्कूल लेक्चरर परीक्षा 2025 को विभिन्न विषयों के अनुसार दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। नीचे शिफ्ट वाइज टाइमिंग दी गई है:
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा शुरू होने का समय | परीक्षा समाप्ति का समय |
---|---|---|---|
प्रथम शिफ्ट (Morning) | 08:30 AM | 09:00 AM | 12:00 PM |
द्वितीय शिफ्ट (Evening) | 01:30 PM | 02:00 PM | 05:00 PM |
RPSC School Lecturer Admit Card 2025 : उल्लिखित जानकारियाँ
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। आमतौर पर इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर (Roll Number)
- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- विषय का नाम (Subject Name)
- परीक्षा के निर्देश (Important Instructions for Candidates)
How to Download RPSC School Lecturer Admit Card 2025?
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध “News & Events” सेक्शन या “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड 2025 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरना होगा।
- सारी जानकारी सही सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा इसे ध्यान से जांचें।
- अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RPSC Grade 1 Lecturer Exam 2025 : महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
RPSC स्कूल लेक्चरर परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है:
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) और एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर अवश्य आएं।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री, नोट्स, मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना सख्त वर्जित है।
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके और आप बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।
- परीक्षा कक्ष में आयोग द्वारा निर्धारित निर्देशों और नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक परीक्षा दें। अनुशासनहीनता पाए जाने पर आयोग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
RPSC स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
RPSC द्वारा स्कूल लेक्चरर परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
RPSC स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।