नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने राज्यभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,504 पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू होकर 4 जुलाई 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता की सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से मिलेगी, इसलिए अंत तक ज़रूर पढ़ें।
MP Anganwadi Bharti 2025
दोस्तों मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। लंबे इंतजार के बाद, 19 जून 2025 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश के 55 जिलों में कुल 19,504 पद भरे जाएंगे। इसमें 2,027 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के और 17,477 पद सहायिका के हैं। आवेदन प्रक्रिया 100% ऑनलाइन होगी और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी। चयन सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अगर आप 12वीं पास हैं और अपने पंचायत क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में नौकरी करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है आवेदन का यह मौका बिल्कुल न गंवाएं।
भर्ती संगठन का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश (WCD MP) |
पोस्ट का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका |
कुल पदों की संख्या | 19,503 पद |
नौकरी का स्थान | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया का प्रकार | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 20 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | chayan.mponline.gov.in |
MP Anganwadi Bharti 2025 : जानें योग्यता क्या होगी?
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले यह जरूरी है कि महिला उम्मीदवार निम्नलिखित योग्यता और शर्तों को पूरा करें:
- केवल उसी ग्राम, वार्ड या नगरीय क्षेत्र की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं, जहां पद रिक्त हैं। बाहरी क्षेत्र की उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को चयन पोर्टल पर जाकर समय रहते आवेदन करना होगा।
- महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि जरूरी दस्तावेज भी होने चाहिए।
MP Anganwadi Bharti 2025 : आयु सीमा
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, विधवा, परित्यक्ता आदि महिलाओं को शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 की स्थिति में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
MP Anganwadi Bharti 2025 : वैकेंसी डिटेल्स
मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी में नौकरी की तैयारी कर रहीं महिला उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 में बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की है। विभिन्न पदों पर कितनी वैकेंसी निकली हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है:
पद का नाम | कुल रिक्तियां |
---|---|
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 2,027 पद |
आंगनवाड़ी सहायिका | 17,477 पद |
कुल पद | 19,504 पद |
MP Anganwadi Bharti 2025 : Selection Process
इस भर्ती में किसी भी तरह की परीक्षा नहीं होगी। महिला उम्मीदवारों का चयन सिर्फ उनकी शैक्षणिक योग्यता (10वीं और 12वीं के नंबरों) के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद, हर जिले के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिन महिलाओं का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अगर उनके सभी डॉक्यूमेंट्स सही पाए गए, तो उन्हें स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में नौकरी मिल जाएगी।
MP Anganwadi Bharti 2025 : Application Fee
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर आवेदन करने वाली सभी महिला उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) के लिए समान है। इसके अलावा, 18% GST और चयन पोर्टल शुल्क भी अलग से देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा, जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए। विस्तृत शुल्क विवरण और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध होगी, इसलिए आवेदन से पहले वहां जरूर जांच लें।
MP Anganwadi Bharti 2025 : Salary Details
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के अंतर्गत चयनित महिला उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार हर महीने तयशुदा मानदेय (वेतन) प्रदान किया जाएगा, जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।
पद | अनुमानित मासिक वेतन |
---|---|
कार्यकर्ता (Worker) | ₹11,500 |
सहायिका (Helper) | ₹6,500 (कुछ जगह ₹4,839) |
MP Anganwadi Bharti 2025 : आवश्यक दस्तावेजों की सूची
जो महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेज आवेदन के समय अपलोड करने होंगे:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विवाह प्रमाण पत्र / पति का नाम दर्शाने वाला दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- अन्य प्रमाण पत्र – जैसे विधवा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
How to Apply for MP Anganwadi Bharti 2025?
यदि आप मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के आधिकारिक चयन पोर्टल को ओपन करें।
- होम पेज पर उपलब्ध विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करें।
- पोर्टल पर जाकर नया पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को सही फॉर्मेट (PDF/JPEG) में स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक चेक कर लें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
MP Anganwadi Bharti 2025 : मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, इसलिए चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। नीचे मेरिट तैयार करने का तरीका आसान भाषा में बताया गया है:-
शैक्षणिक योग्यता (अधिकतम 40 अंक)
- 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के अनुसार अंक मिलेंगे
- यदि उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक शिक्षित है, तो अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे
अनुभव (10 अंक तक)
- यदि उम्मीदवार को आंगनवाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका या आशा कार्यकर्ता के रूप में पूर्व अनुभव है
सामाजिक व पारिवारिक स्थिति (15 अंक तक)
- SC/ST वर्ग, BPL परिवार, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को अलग से अंक दिए जाएंगे
विशेष परिस्थिति बोनस (10 अंक तक)
- अगर उम्मीदवार किसी मृत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी है (अविवाहित/विधवा/परित्यक्ता)
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
FAQs –
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन भरने की आखिरी तारीख क्या है?
आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू होकर 4 जुलाई 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
इच्छुक महिलाएं MP महिला एवं बाल विकास विभाग के चयन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।