नमस्कार दोस्तों! अगर आपने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इससे पहले, 19 जून को बोर्ड द्वारा परीक्षा शहर की जानकारी (एग्जाम सिटी स्लिप) जारी कर दी गई है, जिसमें आपके परीक्षा केंद्र का स्थान और तारीख दी गई है। अब अगला कदम है एडमिट कार्ड डाउनलोड करना। तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा, कैसे डाउनलोड करना है, और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तकध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़ें।
Bihar Police Constable Admit Card 2025
दोस्तों बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत चयन बोर्ड (CSBC) ने 19,838 पदों पर भर्ती के लिए बड़ी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह लिखित परीक्षा 16 जुलाई 2025 से शुरू होकर 3 अगस्त 2025 तक चलेगी, जिसमें राज्यभर के 38 जिलों में 627 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उनके लिए हॉल टिकट बहुत जल्द जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 9 जुलाई 2025 से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
भर्ती संस्था | केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) |
पद का नाम | कांस्टेबल (सिपाही) |
कुल रिक्तियां | 19,838 पद |
लिखित परीक्षा की तिथियां | 16 जुलाई से 03 अगस्त 2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 09 जुलाई 2025 से चरणबद्ध तरीके से |
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Constable Admit Card 2025 : कब जारी होगा?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा का आयोजन छह अलग-अलग तारीखों 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|
16 जुलाई 2025 | 9 जुलाई 2025 |
20 जुलाई 2025 | 13 जुलाई 2025 |
23 जुलाई 2025 | 16 जुलाई 2025 |
27 जुलाई 2025 | 20 जुलाई 2025 |
30 जुलाई 2025 | 23 जुलाई 2025 |
3 अगस्त 2025 | 27 जुलाई 2025 |
Bihar Police Constable Exam 2025 : जानिए शिफ्ट और टाइमिंग
अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो जान लीजिए कि परीक्षा दोपहर में होगी। परीक्षा का समय 12:30 PM से 2:30 PM तक रहेगा। आपको सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए, क्योंकि वहां बायोमेट्रिक और दस्तावेज़ चेक होंगे। अगर आप देर से पहुंचे तो एंट्री नहीं मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र की लोकेशन चेक कर लें और परीक्षा वाले दिन सभी जरूरी दस्तावेज एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
How to Download Bihar Police Constable Admit Card 2025?
जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य मांगी गई डिटेल्स भरें।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा इसे ध्यानपूर्वक चेक करें।
- अंत में, आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें, जिसे परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
Bihar Police Constable Admit Card 2025 : उल्लिखित महत्वपूर्ण विवरण
जब आप अपना बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी होगी। जैसे आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का पता। इसलिए एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें और उसमें दी गई हर बात को अच्छे से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।
- आपका पूरा नाम
- आपके पिता या अभिभावक का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- आपकी श्रेणी (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी आदि)
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- केंद्र कोड
- आपकी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश
Bihar Police Exam City List 2025 | परीक्षा केंद्र सूची
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 राज्य भर में बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसके लिए बिहार के सभी 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को यह जानकारी उनके एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी।
क्रम संख्या | परीक्षा शहर (जिला) | क्रम संख्या | परीक्षा शहर (जिला) |
---|---|---|---|
1 | पटना (Patna) | 11 | भागलपुर (Bhagalpur) |
2 | गया (Gaya) | 12 | कटिहार (Katihar) |
3 | मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) | 13 | बक्सर (Buxar) |
4 | दरभंगा (Darbhanga) | 14 | बेगूसराय (Begusarai) |
5 | नालंदा (Nalanda) | 15 | वैशाली (Vaishali) |
6 | सिवान (Siwan) | 16 | पूर्वी चंपारण (Motihari) |
7 | रोहतास (Sasaram) | 17 | पश्चिम चंपारण (Bettiah) |
8 | समस्तीपुर (Samastipur) | 18 | किशनगंज (Kishanganj) |
9 | मधुबनी (Madhubani) | 19 | लखीसराय (Lakhisarai) |
10 | पूर्णिया (Purnia) | 20 | औरंगाबाद (Aurangabad) |
Bihar Police Constable Admit Card 2025 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
अगर आपने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, तो अब परीक्षा में शामिल होने का समय आ गया है। परीक्षा से पहले आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिससे आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बस उस लिंक पर क्लिक करना है, फिर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले संबंधित उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जैसे कि 16 जुलाई 2025 की परीक्षा के लिए 9 जुलाई 2025 को एडमिट कार्ड जारी होगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार एडमिट कार्ड CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।