नमस्कार दोस्तों, अगर आप राजस्थान में बीएड या इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में प्रवेश का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा 15 जून 2025 को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का आयोजन सफलतापूर्वक कराया जा चुका है। इस राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से 2 वर्षीय B.Ed और 4 वर्षीय BA+B.Ed तथा B.Sc+B.Ed कोर्स में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब रिजल्ट और कट ऑफ की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा कोर्स और कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर अगले चरण की काउंसलिंग में प्रवेश मिलेगा। ध्यान रहे, अभ्यर्थियों को चयन के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा। यदि आप भी अपने परिणाम और संभावित कट ऑफ अंक जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो यहां आपको इससे सम्बंधित कम्पलीट जानकारी मिलने वाली हैं।
Rajasthan PTET Cut Off 2025
दोस्तों, राजस्थान PTET 2025 में आपका चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने परीक्षा में कितने अंक हासिल किए हैं। हर साल की तरह इस बार भी B.Ed और इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन पाने के लिए तय कट ऑफ अंक लाना जरूरी रहेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार कट ऑफ कितनी जा सकती है, तो यहां आपको सभी कोर्स और कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही, हम पिछले वर्षों की कट ऑफ भी शेयर करेंगे, ताकि आप तुलना कर सकें और अंदाजा लगा सकें कि इस साल कितनी कट ऑफ जा सकती है। फिलहाल में आप यहां दी गई जानकारी को देखकर अपनी तैयारी और काउंसलिंग की रणनीति बना सकते हैं। जैसे ही ऑफिशियल कट ऑफ जारी होगी, यहां सबसे पहले अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि आपको इधर-उधर भटकना न पड़े।
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
परीक्षा का नाम | राजस्थान पीटीईटी (Pre-Teacher Education Test) 2025 |
परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 |
परीक्षा का उद्देश्य | बी.एड और इंटीग्रेटेड बी.एड कोर्स में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा |
पद श्रेणी | राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ 2025 |
कट ऑफ जारी होने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट | ptetvmoukota2025.in |
Rajasthan PTET Cut Off 2025 : कब जारी होगा?
राजस्थान पीटीईटी 2025 की परीक्षा देने के बाद अब लाखों छात्र-छात्राएं यह जानना चाहते हैं कि कट ऑफ कब जारी होगी। प्रवेश पाने के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक हासिल करें, तभी उनका नाम मेरिट सूची में आएगा और कॉलेज अलॉट हो सकेगा। फिलहाल, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा कट ऑफ जारी करने की सटीक तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पिछले वर्षों की प्रक्रिया को देखते हुए उम्मीद है कि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह तक राजस्थान पीटीईटी 2025 की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जैसे ही कट ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी होगी, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकेंगे।
Rajasthan PTET Expected Cut Off 2025 (कैटेगरी वाइज)
दोस्तों, अगर आपने राजस्थान PTET 2025 दिया है, तो अब यह जानना जरूरी है कि एडमिशन पाने के लिए आपको कितने अंक लाने पड़ सकते हैं। पिछले सालों के रिजल्ट और इस साल की परीक्षा के ट्रेंड को देखते हुए, यहां हम आपके लिए कैटेगरी वाइज संभावित कटऑफ बता रहे हैं, जिससे आपको अंदाजा लग सके कि आपके चांस कितने हैं। ध्यान रखें, यह कटऑफ सिर्फ एक अनुमान है ताकि आप काउंसलिंग की तैयारी पहले से कर सकें। जैसे ही ऑफिशियल कटऑफ जारी होगी, यहां सबसे पहले आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
श्रेणी (Category) | अपेक्षित कट ऑफ (Expected Cut Off) |
---|---|
General (पुरुष) | 345 – 365 अंक |
General (महिला) | 335 – 355 अंक |
OBC | 330 – 350 अंक |
EWS | 330 – 350 अंक |
SC | 300 – 320 अंक |
ST | 295 – 315 अंक |
PwD | 285 – 300 अंक |
Ex-Serviceman | 280 – 295 अंक |
How to Check Rajasthan PTET Cut Off 2025?
राजस्थान PTET 2025 का कटऑफ अंक जारी होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक तरीके से इसे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर जाएं और लेटेस्ट न्यूज या रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहाँ “राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ 2025” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां कट ऑफ और मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड लिंक दिखाई देगी।
- इस लिंक पर क्लिक कर PDF को अपने मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड कर लें।
- डाउनलोड की गई PDF में आप श्रेणी के अनुसार कट ऑफ अंक और आवंटित कॉलेज की जानकारी आसानी से देख पाएंगे।
- सके बाद आप अपने स्कोर से मिलान कर यह जान सकेंगे कि आपको किस कॉलेज में एडमिशन मिलने की संभावना है।
Rajasthan PTET Cut Off 2025 : प्रभावित करने वाले कारक
परीक्षा देने के बाद हर स्टूडेंट के मन में यही सवाल आता है कि मेरा सिलेक्शन होगा या नहीं? इसका पता रिजल्ट और कट ऑफ आने पर ही चलेगा। लेकिन कट ऑफ कितनी जाएगी, यह कुछ चीजों पर निर्भर करता है। यहां हम आसान भाषा में बता रहे हैं कि राजस्थान पीटीईटी 2025 की कट ऑफ किन वजहों से तय होती है:
- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या
- कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या
- पेपर का कठिनाई स्तर
- श्रेणी आधारित रिजर्वेशन
- नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस
Rajasthan PTET Previous Year Cut Off Marks (वर्ष 2023)
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पिछले साल राजस्थान PTET में कितनी कट ऑफ गई थी, तो यहां हमने आपके लिए पिछले वर्ष की कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स शेयर की है। इससे आपको यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि इस बार आपकी उम्मीद कितनी है और तैयारी कैसे रखनी है।
Category | Male Cut Off | Female Cut Off |
---|---|---|
General | 349 | 328 |
OBC | 338 | 319 |
SC | 314 | 299 |
ST | 301 | 293 |
MBC | 314 | 309 |
Rajasthan PTET Result 2025
दोस्तों, राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर जल्द आने वाली है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोर और रैंक चेक कर सकेंगे। रिजल्ट में आपके प्राप्त अंक, रैंक और काउंसलिंग की पात्रता की जानकारी होगी, जिससे आपको आगे कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल होने में आसानी रहेगी। अपडेट के लिए ऑफिशियल पोर्टल और इस पेज पर नजर बनाए रखें।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ कब जारी होगी?
उम्मीद है कि जुलाई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह तक कट ऑफ जारी कर दी जाएगी।
राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ 2025 कहां से चेक करें?
आप राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर कट ऑफ अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।