हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट आ चुकी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं और अब सभी एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो कि, आयोग द्वारा परीक्षा से लगभग चार दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और दो दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ऐसे में यदि आप भी HSSC CET 2025 में शामिल होने वाले हैं, तो इस लेख में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, जारी होने की संभावित तारीख और जरूरी निर्देश सरल भाषा में दिए गए हैं। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।
HSSC CET Admit Card 2025
दोस्तों, अगर आप हरियाणा CET ग्रुप-C परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपका एडमिट कार्ड आपके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और जरूरी निर्देश शामिल होते हैं, जिनके बिना आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। जो कि, अच्छी खबर यह है कि HSSC जल्द ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। उम्मीद है कि जुलाई 2025 के तीसरे सप्ताह में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर HSSC CET एडमिट कार्ड 2025 अपलोड कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
संगठन | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
परीक्षा का नाम | हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2025 |
पदों का प्रकार | ग्रुप-C और ग्रुप-D पद |
परीक्षा तिथि | 26 और 27 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन (OMR आधारित) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hssc.gov.in |
HSSC CET Admit Card 2025 : कब जारी होगा?
जो उम्मीदवार हरियाणा सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले यानी 22 या 23 जुलाई 2025 तक जारी कर दी जाएगी। ऐसे में सभी पंजीकृत उम्मीदवार 23 या 24 जुलाई 2025 तक अपना HSSC CET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
HSSC CET Admit Card 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
हरियाणा सीईटी ग्रुप-C परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका लेकर आ रही है। परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को चार शिफ्ट में किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे दी गई तालिका में एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा तिथि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां एक ही स्थान पर देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड जारी | 23-24 जुलाई 2025 (संभावित) |
परीक्षा तिथि | 26 और 27 जुलाई 2025 |
परीक्षा शिफ्ट | प्रतिदिन 2 शिफ्ट: सुबह: 10:00 AM – 11:45 AM शाम: 03:15 PM – 05:00 PM |
परीक्षा अवधि | 1 घंटा 45 मिनट (कुल 105 मिनट, जिसमें 5 मिनट विकल्प लॉक करने हेतु) |
How to download HSSC CET Admit Card 2025?
एचएसएससी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest Updates” या “Admit Card” सेक्शन में जाएं।
- वहां आपको एचएसएससी सीईटी एडमिट कार्ड 2025 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका HSSC CET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें, फिर इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
HSSC CET Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण
उम्मीदवार जब HSSC CET Admit Card 2025 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी, जिन्हें परीक्षा में जाने से पहले ध्यान से जांचना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित मुख्य विवरण निम्नलिखित हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का नाम (HSSC CET Group-C)
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा तिथि और दिन
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- रिपोर्टिंग समय
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
HSSC CET Admit Card 2025 : एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर जाना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी होना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एचएसएससी सीईटी परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना जरूरी है:
- प्रिंट किया हुआ HSSC CET Admit Card 2025
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
HSSC CET Admit Card 2025 कब जारी होगा?
हरियाणा CET एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले जुलाई 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
HSSC CET एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।