नमस्कार दोस्तों, छत्तीसगढ़ के हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर हैं! छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आबकारी आरक्षक (Excise Constable) भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक कराया गया था। परीक्षा के तुरंत बाद से ही अभ्यर्थियों को अपने सीजी आबकारी आरक्षक रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार है। जो कि ताज़ा अपडेट के अनुसार, बोर्ड अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर देखकर चयन स्थिति चेक कर सकेंगे। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलने वाली हैं, इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते रहें।
CG Abkari Aarakshak Result 2025
दोस्तों छत्तीसगढ़ व्यापम ने आबकारी विभाग में 200 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सबसे पहले विभाग ने आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि बहुत जल्द सीजी आबकारी आरक्षक रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद अभ्यर्थी अपनी मेरिट सूची देख सकेंगे और यह जान पाएंगे कि वे अगले चरण के लिए योग्य हुए हैं या नहीं।
Chhattisgarh Abkari Constable Result 2025 – Overview
छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक परीक्षा का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है। अनुमान है कि परीक्षा के 30–35 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यानी अगस्त के आखिर तक या सितंबर की शुरुआत में उम्मीदवार अपना परिणाम vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
भर्ती बोर्ड | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) |
विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग |
पद का नाम | आबकारी आरक्षक (Excise Constable) |
कुल पद | 200 |
परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | अगस्त के अंत या सितंबर 2025 के पहले सप्ताह (अपेक्षित) |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन (PDF फॉर्मेट) |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapam.cgstate.gov.in |
अगला चरण | PST, PET और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) |
CG Vyapam Abkari Aarakshak Selection Process 2025
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाता है। प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन होता है।
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक मापदंड परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
CG Abkari Aarakshak Cut Off 2025 (अपेक्षित)
सीजी आबकारी आरक्षक परीक्षा 2025 में पास होने के लिए उम्मीदवारों को तय न्यूनतम अंक (कट ऑफ) हासिल करना जरूरी है। जो भी अभ्यर्थी कट ऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक लाएंगे, वही अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षा (PET/PST) के लिए चुने जाएंगे। नीचे दी गई तालिका में अलग-अलग श्रेणियों के लिए संभावित कट ऑफ अंक दिए गए हैं, जिनसे आपको अंदाजा लग जाएगा कि चयन में शामिल होने के लिए कितने अंक जरूरी हो सकते हैं।
श्रेणी (Category) | संभावित कट ऑफ अंक (Expected Cut Off) |
---|---|
सामान्य (General) | 72 – 78 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 68 – 74 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 60 – 66 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 55 – 62 अंक |
महिला उम्मीदवार (Female) | 50 – 58 अंक |
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | 45 – 52 अंक |
How to Download CG Abkari Aarakshak Result 2025?
अगर आप छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in खोलें।
- अब ओपन हुए होमपेज पर दिए गए Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां पर सीजी आबकारी आरक्षक परिणाम 2025 लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को सुरक्षित रखने के लिए आप इसे डाउनलोड करें और पीडीएफ फाइल में सेव कर लें।
- भविष्य की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट की प्रिंट कॉपी भी निकालकर रख लें।
CG Abkari Aarakshak Result 2025 में उल्लिखित विवरण
जब उम्मीदवार अपना सीजी आबकारी आरक्षक रिजल्ट 2025 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी होंगी। रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार को इन विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए:
- आपका नाम और रोल नंबर
- जन्मतिथि
- श्रेणी (General/OBC/SC/ST)
- कुल प्राप्त अंक
- पास/फेल या क्वालिफाइड स्टेटस
- कट ऑफ से जुड़ी जानकारी (अगर जारी की गई हो)
- आगे की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश
CG Excise Constable Result 2025 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने वाला है। लिखित परीक्षा पूरी करने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किया जाएगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, यहां आपको सीधा CG Abkari Aarakshak Result 2025 Download Link भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आप बिना किसी परेशानी के सीधे अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
Home Page | Click Here |
Direct Link | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक रिजल्ट 2025 कब तक जारी होगा?
संभावना है कि रिजल्ट अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक रिजल्ट जारी होने के बाद अगला चरण क्या होगा?
रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण (PET/PST) और फिर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।