नमस्कार दोस्तों! झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। झारखंड होम गार्ड विभाग ने राज्य में 8864 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जिसका नोटिफिकेशन समाचार पत्रों के माध्यम से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के 16 जिलों में चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बाकी जिलों में भी जल्द शुरू होने वाली है। अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है ताकि आप बिना किसी परेशानी के समय पर आवेदन कर सकें।
Jharkhand Home Guard Bharti 2025
दोस्तों झारखंड में होम गार्ड भर्ती की तैयारी तेज़ कर दी गई है। विभागीय मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां पद खाली हैं, वहां जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाए। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। रांची जिले में फिलहाल ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, वहीं देवघर में श्रावणी मेले के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अन्य जिलों में भी खाली पदों के विरुद्ध बहाली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तो यदि आप भी इस भर्ती में शामिल होकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यहां आपको जिलेवार खाली पदों की संख्या, आवेदन तिथि, प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिलने वाली हैं।
संगठन का नाम | झारखंड होम गार्ड विभाग |
भर्ती का नाम | झारखंड होम गार्ड नई भर्ती 2025 |
पद का नाम | होम गार्ड |
कुल पद | 8864 |
आवेदन शुरू तिथि | जिलेवार अलग-अलग |
आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.jharkhand.gov.in |
Jharkhand Home Guard Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता
झारखंड होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का उसी जिले और प्रखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां भर्ती निकली है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 7वीं पास और 10वीं पास युवा इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त योग्यता है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Bharti 2025 : आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 19 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी, जिसकी जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। अगर आपकी उम्र इस सीमा में है और आप अन्य पात्रताओं को पूरा करते हैं, तो आप इस भर्ती में आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Bharti 2025 : वैकेंसी डिटेल्स
अगर आप झारखंड होमगार्ड में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है। अलग-अलग जिलों में होमगार्ड के कई पदों पर भर्ती निकली है। किस जिले में कितनी सीटें खाली हैं, इसकी पूरी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं और अपने जिले के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।
जिला | रिक्त पद | जिला | रिक्त पद |
---|---|---|---|
रांची | 1614 | साहिबगंज | 390 |
धनबाद | 1478 | लातेहार | 330 |
चाईबासा | 1164 | रामगढ़ | 282 |
गिरिडीह | 708 | जामताड़ा | 275 |
गोड्डा | 543 | पाकुड़ | 240 |
सिमडेगा | 520 | गुमला | 178 |
सरायकेला | 446 | लोहरदगा | 150 |
हजारीबाग | 431 | खूंटी | 115 |
Jharkhand Home Guard Bharti 2025 : Selection Process
झारखंड होमगार्ड में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया जिलानुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाता है:
- शारीरिक परीक्षण (Physical Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेरिट सूची के आधार पर चयन (Merit List)
Jharkhand Home Guard Bharti 2025 : Application Fee
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 में उम्मीदवारों से किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी वर्गों के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए बिल्कुल मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं। अगर आप झारखंड होमगार्ड में भर्ती होना चाहते हैं, तो बिना किसी शुल्क के अपने जिले के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Bharti 2025 : Salary Details
झारखंड होमगार्ड में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाता है। होमगार्ड पद के लिए वेतन संरचना निम्न प्रकार है:
विवरण | वेतनमान |
---|---|
पद का नाम | होमगार्ड |
मासिक मानदेय (औसतन) | ₹15,000 – ₹20,000 प्रतिमाह |
How to Apply Jharkhand Home Guard Bharti 2025?
अगर आप झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले झारखंड होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब सभी उम्मीदवार अपनी जिले के अनुसार वैकेंसी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी सही-सही जानकारी भरें।
- अब मांगे गए दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को अच्छे से चेक कर लें।
- यदि किसी जिले में शुल्क है, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 में कुल 8864 पदों पर भर्ती की जा रही है।
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 के आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया जिलेवार अलग-अलग तारीखों पर शुरू हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले के नोटिफिकेशन को चेक करते रहना चाहिए।