नमस्कार दोस्तों! अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है! क्योंकि, आंगनवाड़ी विभाग में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। हाल ही में सरकार ने 17,871+ पदों को भरने के लिए मंज़ूरी दे दी है और भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी होने वाला है। इस भर्ती के ज़रिए खासतौर पर महिलाओं को बड़ा मौका मिलने वाला है, जहां वे बच्चों की देखभाल, पोषण और शिक्षा जैसे अहम कार्यों में अपनी भूमिका निभा सकेंगी। साथ ही एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकेंगी। तो अगर आप इस शानदार अवसर का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इस अपडेट को पूरा ज़रूर पढ़ें और तैयार रहिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन करने के लिए।
MP Anganwadi Bharti 2025
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका जल्द ही दस्तक देने वाला है। साल 2024 में जानकारी मिली थी कि 1834 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 16,037 सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो महिलाएं इस मौके का इंतजार कर रही हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। लेटेस्ट अपडेट और पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!
भर्ती संगठन | महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश |
पोस्ट नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षक |
कुल रिक्तियां | 17,000+ (संभावित) |
वर्ग | अधिसूचना |
स्थिति | जल्द घोषित की जाएगी |
शैक्षणिक योग्यता | 🔹 8वीं पास – आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 🔹 10वीं/12वीं पास – कार्यकर्ता के लिए 🔹 स्नातक – पर्यवेक्षक पद के लिए |
आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची + दस्तावेज़ सत्यापन (कुछ पदों पर परीक्षा/साक्षात्कार हो सकता है) |
आधिकारिक वेबसाइट | wcd.mp.gov.in |
MP Anganwadi Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी?
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, और ये डिग्री किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए। आवेदन उन्हीं महिलाओं द्वारा किया जा सकेगा, जो अपने क्षेत्र या ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी के लिए आवेदन करेंगी। तो अगर आप योग्यता पूरी करती हैं, तो तैयार हो जाइए इस सुनहरे मौके का फायदा उठाने के लिए!
MP Anganwadi Bharti 2025 : आयु सीमा क्या रहेगी?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट मिलेगी, जिसकी पूरी जानकारी जल्द जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। तो अगर आपकी उम्र इस सीमा में है, तो आप इस मौके के लिए पूरी तरह तैयार हैं!
MP Anganwadi Bharti 2025 : Selection Process
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में महिला उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस पर किया जाएगा, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
- शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी (10वीं/12वीं के अंकों के आधार पर)।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।
- मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
MP Anganwadi Bharti 2025 : Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आएगी। फिलहाल नीचे संभावित विवरण एक नजर में दिया गया है:
श्रेणी | आवेदन शुल्क (संभावित) | नोट्स |
---|---|---|
सामान्य (General) | जल्द अपडेट होगा | नोटिफिकेशन में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी |
ओबीसी (OBC) | जल्द अपडेट होगा | |
एससी/एसटी (SC/ST) | जल्द अपडेट होगा | संभव है कि कुछ वर्गों को शुल्क में छूट मिले |
MP Anganwadi Bharti 2025 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जो कुछ इस प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आंगनवाड़ी विभाग भर्ती में आवेदन के लिए संबंधित विभाग के पोर्टल पर जाना होगा।
- पोर्टल पर ग्राम पंचायत अनुसार वैकेंसी नोटिफिकेशन खोलें।
- अपनी नजदीकी ग्राम पंचायत में उपलब्ध वैकेंसी के लिए आवेदन फार्म लिंक ओपन करें।
- आवेदन फार्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सबमिट करते हुए आवेदन पूरा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सफलतापूर्वक आवेदन किया जा सकता है।
- अब सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म का प्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए बहुत जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन सभी उम्मीदवार इंतजार करते हुए आधिकारिक सूत्रों पर निगरानी रखें, जहां पर जल्द ही भर्ती की अपडेट दी जाएगी।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब आएगा?
उम्मीद की जा रही है कि भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन इसी साल 2025 के भीतर जारी कर दिया जाएगा।
इस भर्ती में कितने पदों पर भर्तियां होंगी?
लगभग 17,000 से अधिक पदों पर भर्ती की संभावना है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों शामिल हैं।