नमस्कार दोस्तों! अगर आप मध्य प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है। क्योंकि, एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी होने जा रहा है। राज्य में ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है, और इसी के तहत एक नया 660 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत होगी। ऐसे में युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने का और अपने करियर को एक नई उड़ान देने का।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025
दोस्तों, मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए बिजली विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री श्री यादव जी की मंजूरी के बाद चचाई और सारणी क्षेत्रों में 660 मेगावाट की नई यूनिट्स लगाई जा रही हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 1017 नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इसका मतलब है कि अब बिजली विभाग में अलग-अलग पदों पर भर्तियों का सुनहरा मौका सामने आया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी, इसलिए अंत तक जुड़े रहें।
संगठन का नाम | मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) |
पद का नाम | विभिन्न पद |
कुल रिक्तियां | 1017 पद |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mppgcl.mp.gov.in |
आवेदन की अंतिम तिथि | Available Soon |
MP Bijli Vibhag Bharti 2025 : नोटिफिकेशन कब आएगा?
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने हाल ही में एक शॉर्ट नोटिस के जरिए यह संकेत दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सरकार ने प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है और अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने ही वाली है। उम्मीद की जा रही है कि 2025 के अंत तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो भी उम्मीदवार बिजली विभाग में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें अब अपडेट्स पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?
एमपी बिजली विभाग भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग तय की गई है। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही जिन उम्मीदवारों ने आईटीआई (ITI) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में किया है, उन्हें भर्ती में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कुल मिलाकर, जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके अनुसार शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कौशल होना अनिवार्य होगा।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025: Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं हुई है, लेकिन यह विभिन्न श्रेणियों (जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि) के अनुसार निर्धारित की जाएगी। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन आएगा, सभी वर्गों के लिए आयु सीमा की पूरी जानकारी उसमें उपलब्ध कराई जाएगी।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025: Selection Process
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) शामिल होगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
How to Apply for MP Bijli Vibhag Bharti 2025?
जब आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, तब उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें और पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- अब आप सभी ऑनलाइन आवेदन करें वाले लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें – जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म को खोलें।
- मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
मध्य प्रदेश में बहुत जल्द बिजली विभाग के तहत नई भर्ती आने वाली है। जो भी उम्मीदवार नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, वह आधिकारिक सूत्रों और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भर्ती की अपडेट देखते रहे। जल्द ही सूचना के आधार पर आवेदन का मौका प्रदान किया जाएगा।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी बिजली विभाग में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1017 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू की जाएगी, जो कि 2025 के अंत तक आने की संभावना है।