नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं में असफल हुए छात्रों को एक और सुनहरा मौका दिया जा रहा है। जो छात्र फेल हो गए थे या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अब एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा (Second Chance Exam) के माध्यम से दोबारा परीक्षा देकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। इस वर्ष लगभग 5.10 लाख छात्र फेल हुए, लेकिन उनमें से 3.31 लाख छात्रों ने ही सेकंड एग्जाम के लिए आवेदन किया है। अब इन छात्रों के लिए परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने भी आवेदन किया है, तो अब समय आ गया है अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का जिससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आज आप इस लेख में प्राप्त कर सकते हैं।
MP Board 2nd Exam Admit Card 2025
दोस्तों मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित सेकंड चांस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2025 को समाप्त हो चुकी है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं में असफल रहे लाखों छात्रों में से केवल 65% ने ही इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 जून से 26 जून 2025 तक, जबकि 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं, और अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम 2025 |
कक्षाएं | कक्षा 10वीं और 12वीं |
परीक्षा तिथियां | 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 13 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.nic.in |
MP Board 2nd Exam Admit Card 2025 : रिलीज़ डेट
मध्य प्रदेश बोर्ड की द्वितीय परीक्षा के लिए इस वर्ष राज्यभर में कुल 1306 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर केंद्र राजधानी भोपाल और अन्य प्रमुख जिलों में बनाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार 13 जून 2025 को आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर लें।
MP Board Second Chance Exam 2025
इस साल MP बोर्ड ने पूरक परीक्षा की जगह पहली बार “द्वितीय परीक्षा” शुरू की है। ये परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई है जो 10वीं या 12वीं की मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे और दोबारा मौका चाहते हैं। MP Board 2nd Exam 2025 की शुरुआत 17 जून से होगी। 10वीं की परीक्षाएं 26 जून तक और 12वीं की परीक्षाएं 5 जुलाई 2025 तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। सभी छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठ जाना जरूरी है। यह नया बदलाव छात्रों को फिर से आगे बढ़ने का एक अच्छा मौका देता है।
How to download MP Board 2nd Exam Admit Card 2025?
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर नवीनतम अपडेट या फिर एडमिट कार्ड वाले सेक्शन में जाएं।
- वहां आपको एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य जरूरी विवरण भरने होंगे।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा अब ध्यानपूर्वक सभी विवरण चेक करें।
- नीचे दिए गए Download या Print विकल्प पर क्लिक करके इसे सेव या प्रिंट कर लें।
MP Board 2nd Exam Admit Card 2025 : जरूरी दिशा-निर्देश
अगर आप एमपी बोर्ड की सेकंड एग्जाम 2025 देने जा रहे हैं, तो ये बातें जरूर ध्यान रखें:
- एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। बिना इनके आप एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं पा सकेंगे।
- समय से पहले पहुंचें। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, लेकिन आपको सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है।
- नकल की कोशिश बिल्कुल न करें। परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी होगी। अगर कोई नकल करते पकड़ा गया तो उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
- सिर्फ ज़रूरी सामान ही साथ लाएं। पेन, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के अलावा मोबाइल, स्मार्टवॉच या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना मना है।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
FAQs –
एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
एमपी बोर्ड द्वारा सेकंड एग्जाम 2025 के एडमिट कार्ड 13 जून 2025 को जारी कर दिए गए हैं।
एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड करें?
सभी छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।