MP Mahila Supervisor Result 2025 : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की रिजल्ट डेट और कट ऑफ यहाँ देखें

नमस्कार दोस्तों! अगर आपने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा दी थी, तो अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि, यह परीक्षा 7 मार्च से 15 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब सभी परीक्षार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यही परिणाम तय करेगा कि वे आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे या नहीं। तो आज इस पेज के माध्यम से आपको रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिलने वाली हैं, इसलिए जुड़े रहिए और इस लेख को पूरा अंत तक अवशय पढ़िए।

MP Mahila Supervisor Result 2025

दोस्तों, आपको बता दें कि MPESB ने स्नातक पास युवाओं के लिए महिला सुपरवाइजर के कुल 660 पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए राज्य स्तर पर परीक्षा सफलतापूर्वक कराई जा चुकी है। परीक्षा के बाद 17 अप्रैल 2025 को उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी, और उम्मीदवारों को 20 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। अब सभी की नजर रिजल्ट पर टिकी है। जो कि, उम्मीद की जा रही है कि MP महिला सुपरवाइजर का रिजल्ट मई के आखिरी या जून के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट आ जाने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स को भरकर ऑफिशियल वेबसाइट पर बड़ी ही आसानी से अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

भर्ती संगठनमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नाममहिला आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक
रिक्तियां660
परीक्षा तिथि7 मार्च से 15 अप्रैल 2025
रिजल्ट जारी होने की संभावनाजून 2025 [अपेक्षित]
आधिकारिक वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in

MP Mahila Supervisor Result 2025 : कब आएगा?

दोस्तों, एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर जल्द आ सकती है। ताजा अपडेट्स और छात्रों द्वारा उठाई जा रही आवाज़ों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट 25 मई से 7 जून 2025 के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल डेट जारी नहीं की गई है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। रिजल्ट जारी होते ही, जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें आगे दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

MP महिला सुपरवाइजर Selection Process 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाती है:-

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन

MP Mahila Supervisor Cut Off 2025 (Expected)

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए आपको एक आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल करना होता है, जिसे कटऑफ मार्क्स कहते हैं। ये कटऑफ हर साल थोड़ी-थोड़ी बदलती रहती है, क्योंकि इसका असर परीक्षा की कठिनाई, उपलब्ध पदों की संख्या और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर पड़ता है। इसलिए, 2025 की परीक्षा के लिए जो कटऑफ हो सकती है, उसका अंदाजा इस तरह लगाया जा सकता है:

श्रेणीअनुमानित कटऑफ अंक (%)
सामान्य (General)175+
ओबीसी (OBC)170+
एससी (SC)150+
एसटी (ST)140+
अन्य श्रेणी160+

Steps to Download MP Mahila Supervisor Result 2025

एमपी महिला सुपरवाइजर रिजल्ट चेक करने के लिए दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में एमपी महिला सुपरवाइजर रिजल्ट 2025 का लिंक खोजें।
  • यहाँ पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, जिससे आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • यहाँ अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि और आवश्यक कैप्चा कोड सही-से भरें।
  • अब “सर्च” या “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
  • इस तरह आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और भविष्य की तैयारी कर सकते हैं।

MP Mahila Supervisor Result 2025 : उल्लेखित विवरण

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा जारी किए जाने वाले महिला पर्यवेक्षक रिजल्ट 2025 में आपको ये मुख्य जानकारियाँ मिलेंगी:

  • अभ्यर्थी का रोल नंबर
  • उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • स्कोर/ कुल प्राप्त अंक
  • कटऑफ अंक
  • आगामी चयन प्रक्रिया के लिए निर्देश

मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर रिजल्ट इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक या जून 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है‌। रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई भी निर्धारित समय सीमा या लेटेस्ट अपडेट नहीं आया है। ऐसे में यदि रिजल्ट की लगातार अपडेट चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल से जुड़े रहें। जहां पर रिजल्ट की सूचनाएं लगातार साझा की जाएगी।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs :-

एमपी महिला सुपरवाइजर रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।

एमपी महिला सुपरवाइजर रिजल्ट 2025 कैसे चेक या डाउनलोड करें?

आधिकारिक MPESB वेबसाइट पर जाकर, अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि डालकर आप अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Logo