नमस्कार दोस्तों! आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि, मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) जल्द ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। फिलहाल भर्ती से जुड़ी नियमावली तैयार की जा रही है, जिसे अगले 10 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद एमपीईएसबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी करेगा। माना जा रहा है कि यह नोटिफिकेशन अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते में आ सकता है। तैयार रहें और ऑफिशियल अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।
MP Police Constable Bharti 2025
दोस्तों, बड़ी खबर सामने आ रही है! ताजा जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के करीब 7000 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि लंबे समय बाद सब इंस्पेक्टर के भी लगभग 500 पदों की भर्ती की जाएगी, और इन दोनों भर्तियों का नोटिफिकेशन एक साथ जारी होने की संभावना है। ऐसे में जो उम्मीदवार काफी समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। जो भी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हैं, वे आधिकारिक सूचना आने के बाद आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख जैसी सभी जानकारियां एमपीईएसबी की वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाली विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होंगी।
भर्ती संगठन | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) |
पोस्ट नाम | कांस्टेबल |
रिक्तियां | 7500 (अपेक्षित) |
स्थिति | रिहाई के लिए तैयार |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं उत्तीर्ण |
आधिकारिक वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
MP Police Constable Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी बेहद जरूरी है। इस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं, सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे निर्धारित तिथि के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
MP Police Constable Bharti 2025 : आयु सीमा क्या रहेगी?
इस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी, जिसका पूरा विवरण जल्द आने वाली रूल बुक में उपलब्ध होगा। वहीं, सब इंस्पेक्टर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 38 वर्ष कर दिया गया है, जिससे अधिक उम्मीदवारों को मौका मिल सके। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए रूल बुक का इंतजार कर सकते हैं और उसके अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Constable Bharti 2025 : चयन प्रक्रिया क्या रहेगी?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित बिंदुओं में समझी जा सकती है:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- शारीरिक माप परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
MP Police Constable Bharti 2025 : Salary Details
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। नीचे वेतन संरचना और अन्य लाभों की जानकारी दी गई है:
- वेतनमान (Pay Scale): ₹19,500 – ₹62,000 प्रति माह (पे-बैंड 1)
How To Apply for MP Police Constable Bharti 2025?
रुल बुक जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए आवेदन का मौका प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर आवेदन फॉर्म सबमिट किया जा सकता है:-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के पोर्टल पर जाना होगा।
- होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट और सूचनाओं को देखें।
- यहां पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रुल बुक के माध्यम से पूरी जानकारी पढ़े और आवेदन फार्म पर जाएं।
- आवेदन फार्म में मांगी गई समस्त जानकारियां दस्तावेज सबमिट करते हुए आगे बढ़े।
- उम्मीदवार अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर जल्द भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन के लिए निर्धारित समय सीमा नहीं आई है, लेकिन इसी महीने के अंत तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इस प्रकार उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से जुड़े रहकर अपनी तैयारी लगातार रखे। बहुत जल्द आपके लिए इन पदों पर आनलाइन आवेदन का मौका दिया जाएगा।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
इस भर्ती के तहत कितने पदों पर भर्तियां होंगी?
इस बार कुल 7000 कांस्टेबल और 500 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती की जाएगी।