MP TET Varg 2 Result 2025 : एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहाँ से चेक करें Qualifying Marks

नमस्कार दोस्तों! अगर आपने मध्य प्रदेश TET वर्ग 2 की परीक्षा दी थी और अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जैसा की आप सभी जानते ही हैं, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हाल ही में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का सफल आयोजन 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच किया था। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है, ताकि वे 10,758 शिक्षक पदों पर नियुक्ति पाने का सपना पूरा कर सकें। अब सभी परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी और आगे की प्रक्रिया की पूरी अपडेट मिलेगी। इसलिए लेख पर अंत तक जुड़े रहे।

MP TET Varg 2 Result 2025

दोस्तों, MP TET वर्ग 2 परीक्षा 2025 में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की दिशा में पहला और जरूरी कदम है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें इसके परिणाम पर टिकी हैं। फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि यह मई या जून 2025 में जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़ी कोई भी अपडेट मिस न हो।

संचालन निकायमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)
रिक्तियों की संख्या10,758 पोस्ट
परीक्षा तिथि20 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025
उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि6 मई 2025
एमपी टीईटी वर्ग 2 परिणाम तिथि जून 2025
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP TET Varg 2 Result 2025 : कब जारी होगा?

MP TET वर्ग 2 परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, और अभ्यर्थियों को उसमें आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया। अब जब आपत्तियों की समीक्षा पूरी हो चुकी है, तो बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। माना जा रहा है कि MP TET वर्ग 2 का रिजल्ट जून 2025 के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल तैयार रखें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

MP TET Varg 2 Selection Process 2025

दोस्तों एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा का मकसद है मध्य प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन करना। इसके लिए चयन प्रक्रिया तीन आसान चरणों में पूरी होती है:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • फाइनल मेरिट

MP TET Varg 2 न्यूनतम योग्यता अंक (Expected Cutoff Criteria)

एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा में पास होने के लिए हर उम्मीदवार को एक तय प्रतिशत अंक लाने होते हैं, जिन्हें न्यूनतम योग्यता अंक कहा जाता है। ये अंक अलग-अलग वर्ग के अनुसार तय किए जाते हैं। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से प्रदान की जा सकती हैं।

वर्ग (Category)न्यूनतम योग्यता अंक (%)150 अंकों में अंक (Marks out of 150)
सामान्य (General)60%90 अंक
OBC / SC / ST / दिव्यांग (Reserved Categories)50%75 अंक

How to Download MP TET Varg 2 Result 2025?

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 रिजल्ट चेक करने के लिए दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जो कुछ इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का पोर्टल खोलें।
  • अब आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट में रिजल्ट की सूचना देखें।
  • यहां पर सक्रिय लिंक तलाश करते हुए एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
  • नया लॉगिन पेज दिखाई देगा जिसमें मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते हुए आगे बढ़े।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें योग्यता अंक और परिणाम की समस्त जानकारी देखी जा सकती है।
  • यहां पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन से रिजल्ट डाउनलोड भी किया जा सकता है।

MP TET Varg 2 Result 2025 : उल्लेखित विवरण

MP TET Varg 2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट आपके लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें आपको पता चलता है कि आपने कितने नंबर हासिल किए हैं और आप पास हुए हैं या नहीं। साथ ही, रिजल्ट से आपको आगे की भर्ती प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी मिलती है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परिणाम योग्यता स्थिति
  • अर्जित अंक
  • पात्रता स्थिति
  • कट ऑफ मार्क्स
  • अगला चरण

एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने वाला है। जिन उम्मीदवारों द्वारा यह परीक्षाएं दी गई है उन सभी के लिए यहां पर रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया गया है। यदि अभी भी कोई समस्या है, तो आपके लिए आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध है। जहां पर रिजल्ट और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs :-

एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही एमपी टीईटी वर्ग 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

एमपी टीईटी वर्ग 2 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं, वहां रिजल्ट सेक्शन में जाकर अपने आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण भरकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment