नमस्कार दोस्तों! अगर आप कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) आपको एक और सुनहरा मौका दे रहा है। जो छात्र इस बार फेल हुए हैं, वे अब दोबारा परीक्षा देकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए 27 मई 2025 को एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जून 2025 में यह परीक्षा पूरे राज्य के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, तो हमारे साथ जुड़े रहें। यहां आपको एडमिट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलने वाली हैं।
MPSOS Admit Card 2025
दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने “रुक जाना नहीं योजना” और “आ लौट चलें” योजना के तहत जून 2025 में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 जून से 20 जून 2025 तक पूरे राज्य में तय किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे हर परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) |
कक्षाएँ | 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं |
परीक्षा का नाम | जून 2025 बोर्ड परीक्षा |
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख | 27 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 2 जून 2025 से 20 जून 2025 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक | mpsos.nic.in |
MPSOS Exam 2025 : फेल छात्रों के लिए सुनहरा मौका
अगर आप मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की पिछली बोर्ड परीक्षा में असफल रहे थे, तो अब आपके पास एक और मौका है। क्योंकि, MPSOS के द्वारा “रुक जाना नहीं” और “आ लौट चलें” योजनाओं के तहत यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएं 2 जून से 20 जून 2025 तक राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर होंगी। सभी छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, क्योंकि इसी में आपकी परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है।
MPSOS Admit Card 2025 : आवश्यक लॉगिन विवरण
अगर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी। ये रही जरूरी जानकारी:
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- कैप्चा कोड
How to Download MPSOS Admit Card 2025 Online?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आप एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट या एडमिट कार्ड सेक्शन को खोजें।
- अब वहाँ पर उपलब्ध एमपीएसओएस एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे ध्यान से चेक करें।
- डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
MPSOS Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण
एमपीएसओएस एडमिट कार्ड 2025 में आपको अपनी पहचान और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी। परीक्षा वाले दिन इसी कार्ड के आधार पर आपको परीक्षा केंद्र में जाने दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर ये बातें जरूर होती हैं:-
- छात्र का नाम
- छात्र का फोटो
- छात्र की जन्म तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र कोड
- विषय का नाम और कोड जिसके लिए छात्र परीक्षा दे रहा है
- परीक्षा की तिथि
- छात्रों के लिए परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश
मध्य प्रदेश राज्य में छात्रों के लिए रुक जाना नहीं और आ लौट चले जैसी योजनाओं से आगे बढ़ने का बढ़िया मौका दिया जाता है। ऐसे में जिन छात्रों द्वारा आवेदन किया गया है उनके लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हुए सभी छात्र परीक्षा में भाग ले सकते हैं और अपनी परीक्षाएं पूर्ण कर सकते हैं।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
FAQs :-
एमपीएसओएस एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
एमपीएसओएस एडमिट कार्ड 27 मई 2025 को जारी कर दिया गया है।
एमपीएसओएस एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आप आधिकारिक एमपीएसओएस वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।