नमस्कार दोस्तों! रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत 4208 पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा 4 मार्च से 18 मार्च 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब लाखों उम्मीदवारों की नजर “RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025” पर टिकी हुई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की पूर्व प्रक्रिया को देखें तो आमतौर पर परीक्षा के 60 से 90 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किया जाता है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई 2025 की शुरुआत में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होते समय उम्मीदवारों की सूची PDF में दी जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर होंगे जो आगे की प्रक्रिया जैसे फिजिकल टेस्ट (PET/PMT) में भाग लेंगे। तो अगर आप भी रिजल्ट को लेकर उत्सुक हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से आपको हर जरूरी अपडेट मिलने वाली है इसलिए अंत तक जुड़े रहें।
RPF Constable Result 2025
दोस्तों रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए अब इंतजार का समय खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 45 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 23 लाख उम्मीदवारों ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लिया। इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी के चलते इस भर्ती को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार रिजल्ट जून 2025 के इसी महीने में किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
परीक्षा संचालन संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
पदों | कांस्टेबल (Constable) |
रिक्तियां | 4208 |
आरपीएफ सीबीटी परीक्षा तिथियां | 2 से 18 मार्च 2025 |
आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 | जून 2025 (अपेक्षित) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rrbcdg.gov.in/ |
RPF Constable Result 2025 : कब जारी होगा?
जो भी उम्मीदवार RPF कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए थे और अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। आपको बता दें, परीक्षा आयोजित होने के बाद लाखों उम्मीदवार अब अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि RRB की ओर से अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बोर्ड रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जून महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। एक बार परिणाम घोषित होते ही, उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Railway RPF Constable Selection Process 2025
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल भर्ती 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुल चार चरणों से गुजरना होगा। हर स्टेप को पास करना ज़रूरी है, तभी आप फाइनल चयन तक पहुंच पाएंगे। चलिए एक-एक करके हर स्टेज को आसान भाषा में समझते हैं:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
RPF Constable Cut Off 2025 (अपेक्षित)
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में सफल होने के लिए आपको न्यूनतम कट ऑफ अंक पूरे करना बहुत जरूरी होता है। ये कट ऑफ अंक हर वर्ग के लिए अलग होते हैं। इन्हें तय करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है, जैसे कि परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए, कितनी रिक्तियां उपलब्ध हैं, और परीक्षा कितनी मुश्किल या आसान थी। इन सब चीज़ों को ध्यान में रखते हुए, इस बार की कट ऑफ मार्क्स का अनुमान नीचे दी गई टेबल में दिया गया है, जिससे आपको साफ़ समझ आएगा कि किस वर्ग के लिए कितने अंक चाहिए होंगे।
Category | Expected Cut-off (Male) | Expected Cut-off (Female) |
सामान्य (General – UR) | 75 – 80 अंक | 70 – 75 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 70 – 75 अंक | 65 – 70 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 60 – 65 अंक | 55 – 60 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 55 – 60 अंक | 50 – 55 अंक |
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | 50 – 55 अंक | — |
How To Download RPF Constable Result 2025?
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने के बाद इसे आसानी से चेक किया जा सकता है। नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको ‘RPF Constable Result 2025’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपकी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरने को कहा जाएगा।
- आवश्यक विवरण सही- सही दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप ध्यान से चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट का एक प्रिंट आउट या PDF सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर लें भविष्य के लिए।
RPF Constable Result 2025 में दी जाने वाली जानकारियाँ
आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट या स्कोरकार्ड में आपको यह सब चीजें आसानी से देखने को मिलेंगी:
- उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्मतिथि
- परीक्षा में मिले कुल अंक
- कट ऑफ मार्क्स
- आपका रिजल्ट (पसंद या असफल)
- आगे की चयन प्रक्रिया के बारे में जरूरी जानकारी
RPF Constable Result 2025 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने वाला है, इसलिए उम्मीदवारों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिजल्ट जैसे ही आधिकारिक तौर पर जारी होगा, हम यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे, जिससे आप तुरंत अपने परिणाम को आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस लिंक पर क्लिक करके आप बिना किसी परेशानी के सीधे अपने रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे और जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसलिए, उम्मीदवार नियमित रूप से इस पेज को चेक करते रहें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपडेट मिल सके।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs :-
आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 इस महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट कहां और कैसे चेक कर सकते हैं?
रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीयआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।