नमस्कार दोस्तों ! यदि आपने UGC NET जून 2025 के लिए पंजीकरण किया है, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यह परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। एनटीए इस सप्ताह परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों जारी करने वाला है। ऐसे में अगर आप एडमिट कार्ड से जुड़ी सही और ताज़ा जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में आपको UGC NET 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, डाउनलोड प्रक्रिया और आवश्यक निर्देश विस्तार से मिलेगी। इसलिए पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।
UGC NET Admit Card 2025
दोस्तों यूजीसी नेट परीक्षा देशभर में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा हर साल दो बार आयोजित होती है, और इस वर्ष जून सत्र की परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उनके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सबसे पहले परीक्षा शहर की जानकारी आज या कल जारी करने जा रही है। इसके बाद मुख्य एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसकी हार्ड कॉपी अनिवार्य होगी।
संगठन | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
परीक्षा का नाम | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) |
आवृत्ति | वर्ष में दो बार |
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 2025 | 25 से 29 जून 2025 |
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 | 23 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ugcnet.nta.ac.in/ |
UGC NET Admit Card 2025 : कब आएगा?
यूजीसी नेट 2025 जून सत्र की परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, और अब सभी को बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतज़ार है। जो कि, NTA द्वारा मिली नवीनतम जानकारी के अनुसार, परीक्षा से लगभग 5 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी (Exam City Slip) जारी की जाएगी। इसके बाद, 21 या 22 जून 2025 तक उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा 85 विषयों में आयोजित की जाएगी, और हर अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देश स्पष्ट रूप से दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर आसानी से एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET 2025 Exam : जानें शेड्यूल और परीक्षा प्रणाली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर साल दो बार जून और दिसंबर में यूजीसी नेट परीक्षा कराती है। दोनों बार के लिए एडमिट कार्ड भी अलग-अलग जारी किए जाते हैं। इस साल जून 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच ली जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा समय | अवधि |
---|---|---|---|
शिफ्ट 1 | सुबह 8:30 बजे | सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक | 3 घंटे |
शिफ्ट 2 | दोपहर 2:30 बजे | दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक | 3 घंटे |
Steps to Download the UGC NET Admit Card 2025
UGC NET 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 लिंक को नवीनतम अपडेट या एडमिट कार्ड सेक्शन में खोजें।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें और फिर उसे PDF में डाउनलोड कर लें तथा भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
UGC NET Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण
जब आप UGC NET 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दर्ज होंगी। इसलिए इसे ध्यान से पढ़ना और सत्यापित करना बहुत ज़रूरी है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर (Roll Number)
- पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा शिफ्ट (Shift – Morning/Evening)
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- परीक्षा का विषय और कोड
- महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions for candidates)
UGC NET Admit Card 2025 : परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
UGC NET 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्नलिखित चीजें साथ रखें:
- प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
- कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)
- हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो
UGC NET Admit Card 2025 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा अब करीब है और ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतज़ार कर रहे हैं। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद, आप उसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि कई बार वेबसाइट पर जाकर स्टेप्स फॉलो करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, इसलिए आपके लिए हम यहां सीधा डाउनलोड लिंक भी देंगे। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
यूजीसी नेट जून सत्र के लिए एडमिट कार्ड संभावित रूप से 21 जून 2025 तक आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जा सकता है।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।