नमस्कार दोस्तो! अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। यूपी सरकार जल्द ही राजस्व विभाग में लेखपाल के हज़ारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के ज़रिए पूरी की जाएगी। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अगर आपका सपना लेखपाल बनने का है, तो ये सही समय है तैयारी में जुट जाने का। यहां हम आपको भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले और आसान भाषा में पहुंचाएंगे। इसलिए हमारे साथ जुड़े रहें और इस लेख को अंतिम तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़े।
UP Lekhpal Bharti 2025
दोस्तों, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इस साल लगभग 9640 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है, जिनमें 7994 पद केवल लेखपाल के लिए प्रस्तावित हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार से मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने यूपी पीईटी (UP PET) परीक्षा पास की हो। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी जरूरी जानकारियां ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। इसलिए अगर आपने PET पास कर लिया है, तो अब पूरी तैयारी के साथ इस शानदार मौके के लिए तैयार हो जाइए।
संगठन | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पोस्ट नाम | राजस्व लेखपाल |
रिक्तियां | 7000 (अपेक्षित) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
पंजीकरण तिथियाँ | सूचित किया जाना |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UP Lekhpal Bharti 2025 : कब आएगा नोटिफिकेशन?
दोस्तों लेखपाल बनने की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है! जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। UPSSSC फिलहाल PET 2025 (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) के आवेदन ले रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 17 जून 2025 तय की गई है। जानकारियों के मुताबिक, PET आवेदन प्रक्रिया के पूरा होते ही लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे में यह पूरी उम्मीद है कि जून के आखिरी सप्ताह तक यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
UP Lekhpal Bharti 2025 : जानें योग्यता और आयु सीमा
अगर आप यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करना अनिवार्य है।
- सबसे पहले, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, UPSSSC द्वारा आयोजित PET पास करना भी अनिवार्य है, बिना PET स्कोर के आवेदन मान्य नहीं होंगे।
- आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट भी दी जाएगी।
UP Lekhpal Bharti 2025: Selection Process
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में कुल तीन प्रमुख चरण होंगे:
- UPSSSC PET परीक्षा
- मुख्य लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण
UP Lekhpal Bharti 2025 : Application Fee
अभी तक यूपी लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, पिछले सालों की भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए, अनुमानित शुल्क इस प्रकार हो सकता है:
श्रेणी | अनुमानित आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (General) / OBC | ₹185 |
अनुसूचित जाति (SC) | ₹95 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹95 |
दिव्यांग (PH) | ₹25 |
UP Lekhpal Bharti 2025 : Salary Details
यूपी लेखपाल का वेतन 7वें वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक तय होता है। आमतौर पर, एक नए लेखपाल को महीने का वेतन लगभग ₹25,000 से ₹35,000 के बीच मिलता है। इसमें सिर्फ बेसिक सैलरी नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं, जो कुल इन-हैंड सैलरी को और बढ़ा देते हैं।
Steps to apply for UP Lekhpal Bharti 2025
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर पाएंगे: –
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग upsssc.gov.in के पोर्टल पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर नवीन नोटिफिकेशन देखें और संपूर्ण जानकारी पढ़े।
- सभी जानकारी प्राप्त करते हुए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फार्म पेज पर जाएं।
- आवेदन में मांगी गई जानकारी दस्तावेज जमा करते हुए आवेदन पूरा करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए आवेदन पूरा किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए जल्द ही रोजगार का काफी बढ़िया मौका मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बहुत जल्द लेखपाल के 7000 पद जारी किए जाने वाले हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार यहां पर आवेदन की इच्छा रखते हैं, वे सभी इंतजार करें। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा! उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल की सहायता से संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
उम्मीद है कि नोटिफिकेशन जून के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
इस बार यूपी लेखपाल भर्ती में कुल कितने पद होंगे?
इस बार लगभग 7000 से अधिक पदों पर भर्ती होने की संभावना है, जिसमें मुख्य रूप से लेखपाल के पद शामिल हैं।